फिट रहने के लिए सुबह से लेकर शाम तक क्या खाएं और क्या न खाएं?

फिट रहने के लिए सुबह से लेकर शाम तक क्या खाएं और क्या न खाएं?

सेहतराग टीम

तेजी से दौड़ती-भागती इस व्यस्त जिंदगी में हर कोई खुद को फिट रखने के लिए क्या-क्या नहीं करता। फिर चाहे वे जिम जाकर एक्सरसाइज करने की बात हो या फिर अच्छी खुराक लेना। लेकिन डाइट की सही जानकारी न हो पाने के कारण बहुत से लोग इस भ्रम का शिकार हो जाते हैं कि वे फिट और हेल्दी है जबकि ऐसा होता नहीं है। मौसम की जरा सी करवट आपको बीमार बना देती है और आपकी सारी फिटनेस धरी की धरी रह जाती है। सही डाइट आपके शरीर को तो मजबूत बनाती ही है साथ ही आपको अंदर से भी ताकत देने का काम करती है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि आपके लिए सही डाइट क्या है। इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि कैसे एक सही डाइट आपको उम्र भर फिट रख सकती है। आपको करना ये है कि बस नीचे लिखी डाइट का पालन करना है ताकि आप फिट रहें।  यह एक ऐसा डाइट चार्ट है, जिसे कोई भी व्यक्ति अपना सकता है और उम्र भर फिट रह सकता है। तो आइए जानते हैं क्या है ये डाइट चार्ट।

पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ जीवन जीने के लिए महत्वपूर्ण नियम

सुबह उठने के बाद-

सुबह उठने के बाद आपको खाली पेट सादे पानी के साथ आंवला का जूस पीना है। जूस की मात्रा 30 मिलीलीटर होनी चाहिए।

नाश्ता-

सादे पानी के साथ आंवला जूस पीने के कुछ देर बाद नाश्ता करें। नाश्ते में आप पालक के 2 पराठे और दही का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप 3 एग व्हाइट और एक अंडे का ऑमलेट व ब्राउन ब्रेड का भी सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपको अंडा पसंद नहीं है तो आप उपमा, इडली और डोसा जैसे स्नैक को भी नाश्ते में खा सकते हैं। ये सभी फूड पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं और आपको फिट रखते हैं। आप अलग-अलग दिन में ये सब ट्राई कर सकते हैं।

जिम से पहले-

अगर आप जिम जाते हैं तो जिम से पहले नेचुरल पीनट बटर का सेवन करें। आप ब्राउन ब्रेड पर ये पीनट बटर लगाकर खाएं। ऐसा करने से आपको पर्याप्त ऊर्जा मिलेगी। इस बात का ध्यान रखें कि हाइड्रोजनीकृत पीनट बटर का प्रयोग न करें।

जिम के बाद-

जिम से आने के बाद आपको 4 से 5 अंडों का सफेद भाग खाना चाहिए। आप चाहे तो स्ट्रॉबेरी, संतरा या फिर सेब भी ले सकते हैं। अंडे के साथ आप एक कटोरी दाल का सेवन करें। दाल और अंडा प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होते हैं इसलिए इनका सेवन आपके लिए फायदेमंद है।

पढ़ें- जिंदगी जीने के ये आयुर्वेदिक तरीके देंगे लंबी उम्र का वरदान

नाश्ते और लंच के बीच में-

अगर आपको नाश्ते और दोपहर के बीच कभी भी भूख लगती है तो आपको ग्रीन टी या मसाला चाय के साथ कुछ ड्राई फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। हा ध्यान रखें कि इसमें आप शुगर का प्रयोग न करें। अगर आपका मन चाय पीने का नहीं है तो आप कोई भी फल खा सकते हैं।

दोपहर का भोजन-

दोपहर के भोजन में आपको एक कटोरा ब्राउन राइस के साथ 80 ग्राम पनीर या फिर दाल और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हा अगर इसके साथ सलाद हो तो आपकी सेहत और भी ज्यादा दुरुस्त रहेगी।

लंच के बाद-

अगर आपको लंच के बाद हल्की -हल्की भूख लग रही है तो आप प्रोटीन बार का सेवन कर सकते हैं। आप नेचुरल और स्वाद गुण से संपन्न प्रोटीन बार का सेवन कर सकते हैं।

रात को हल्का खाना लें-

सोने से पहले हमेशा आपको हल्का भोजन करना चाहिए। वर्कआउट के बाद हेवी डोज लेने के बाद हमेशा रात को खाना कम खाएं। इससे आपके पाचन तंत्र को पेट में मौजूद खाने को पचाने में आसानी होगी।

 

इसे भी पढ़ें-

दिमाग को चुस्त व तेज रखने वाली 7 जरूरी चीजें

वात, पित्त और कफ दोष के लोगों को इन बीमारियों से ज्यादा होता है खतरा

यूरिन में आता है खून तो तुंरत डॉक्टर को दिखाएं, इन लक्षणों को कभी नजरअंदाज न करें

सेहत के लिए हाथ जोड़ना बेहतर या हाथ मिलाना, जानें इसके पीछे का लॉजिक और विज्ञान

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।